Sunday, February 8, 2026
Hometrendingटाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच, अंबेडकर भवन के किराए में बेतहाशा वृद्धि के...

टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच, अंबेडकर भवन के किराए में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन एवं बीडीए की ओर से सार्वजनिक भवनों के किराए में की गई अत्यधिक वृद्धि का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सरासर गलत और निंदनीय है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार, सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली, रामनाथ आचार्य आदि ने जिला प्रशासन एवं बीडीए द्वारा सार्वजनिक भवनों के किराए में की गई अत्यधिक वृद्धि को सरासर गलत बताते हुए इसकी निंदा की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टाउन हॉल का किराया ₹4,997 से बढ़ाकर ₹10,000, रविन्द्र रंगमंच का किराया ₹20,000 से बढ़ाकर ₹50,000, अंबेडकर सामुदायिक भवन का किराया ₹29,237 से बढ़ाकर ₹45,000 कर दिया गया है जो कि आर्थिक रूप से बहुत बड़ी बढ़ोतरी है। उन्‍होंने कहा कि टाउन हॉल में अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाएं कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जिनका बजट पहले से ही सीमित रहता है। ऐसे में किराए में यह भारी बढ़ोतरी आमजन के लिए कार्यक्रम करना मुश्किल बना देगी।

वहीं रविन्द्र रंगमंच शहर का एकमात्र बड़ा सांस्कृतिक मंच है, जहां बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उसका किराया ₹50,000 करना पूरी तरह अनुचित है। इसी प्रकार अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया था कि आम लोग वहां अपने सामाजिक कार्यक्रम, शादी-ब्याह आदि उचित दर पर कर सकें, लेकिन उसका किराया ₹45,000 करना आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है।

कांग्रेस नेताओ ने मांग करते हुए कहा कि बीकानेर जिला प्रशासन को किराया वृद्धि का यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अन्यथा बीकानेर शहर कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ आमजन और कलाकारों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!