Hometrendingअजमेर दरगाह में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली निवास पर कांग्रेस नेताओं...

अजमेर दरगाह में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली निवास पर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में एमडी चौपदार को सौंपी चादर

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पंसख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व चेयरमैन राजस्थान मदरसा बोर्ड राज्यमंत्री राजस्थान सरकार जनाब एम.डी. चोपदार ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंद वली ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के उर्स के मुबारक मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली मे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे के निवास पर अजमेर शरीफ के लिए वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अजमेर शरीफ के लिए चादर सौंपी।

ख्वाजा गरीब नवाज़ (रह.) अजमेर शरीफ के मुबारक उर्स के पावन अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे एवं इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह परंपरा आपसी भाईचारे, अमन-चैन, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक और आपसी सद्भाव का संदेश देती हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज़ (रह.) के मजार मुबारक पर चादर पेश कर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, संविधान की मजबूती, एकता-अखंडता और हर नागरिक की खुशहाली का संदेश दिया गया। बीकानेर संभाग से पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद शामिल हुए राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, सांसद मोहम्मद जावेद, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, प्रणव झा, गुरदीप सप्पल, आरिफ नसीम अमीन कागजी जाकिर गैसावत, धर्मेन्द्र राठौड़, सलावत खां, मकसूद अहमद, आर्यन जुबेर, इमरान तिजारा,सादीक चौहान, असलम निर्वाण, चांद मोहम्मद चिश्ती, रशीदा खान, नियाज अहमद (निकू भाई), वाजिद अली चीता, मुख्तार अहमद, एडवोकेट सगीर अहमद, अनीश खान,साहुन खान, गुलसाद खान, इमरान चौधरी इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular