Hometrendingआरजीएचएस को लेकर खत्‍म हुई टकराहट, निजी अस्‍पतालों में बंद नहीं होगा...

आरजीएचएस को लेकर खत्‍म हुई टकराहट, निजी अस्‍पतालों में बंद नहीं होगा कैशलेस इलाज

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को लेकर सरकार और निजी अस्‍पतालों के बीच चल रही टकराहट आज दूर हो गई है। निजी अस्‍पताल अब इस योजना के तहत मंगलवार से कैशलेस इलाज बंद नहीं करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस वार्ता में सहमति बनी कि 31 मार्च 2025 तक के लंबित दावों का भुगतान 31 जुलाई 2025 तक करने का प्रयास किया जाएगा। बजट की उपलब्धता के अनुसार 45 से 60 दिनों के बीच भुगतान किए जाने का प्रयास किया जाएगा। योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए एक एसओपी बनाई जाएगी। न्यूनतम दस्तावेज प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा। विभिन्न हितधारकों एवं सलाहकार समिति की सलाह अनुसार एसओपी को 3 माह में अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने बताया था कि प्रदेश के करीब 1,000 निजी अस्पतालों का आरजीएचएस योजना के तहत सात महीनों से करीब 980 करोड़ रुपए बकाया हैं। डॉ. विजय कपूर ने कहा था कि हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, लेकिन लाभार्थियों का इलाज बंद करना हमारी मजबूरी बन गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular