Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingनीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा...

नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए  विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकतम परीक्षा केंद्रों वाले और सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और एसपी से वीसी के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर उचित छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ नजदीकी अस्पताल में ओआरएस के पैकेट और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा के लिए सुरक्षा और परिवहन की उचित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने बताया कि नीट परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 27 जिलों के 611 केन्द्रों पर होगा। उन्होंने संवेदनशील जिलों जैसे जयपुर, कोटा, सीकर, धौलपुर, और कोचिंग हब और बॉर्डर जिलों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए। इस परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जीरो टोलरेंस नीति को अपनाया जाएगा।

अभ्यर्थियों और परीक्षा पर्यवेक्षकों को इन
बातों का ध्यान रखना होगा ध्‍यान...
  • परीक्षा केन्द्रों पर अनाधिकृत प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा।
  • किसी भी स्तर पर कोई भी जानकारी लीक होने पर तत्काल आपराधिक कार्रवाई और पुनर्विचार शुरू हो जाएगा।
  • सुरक्षा कक्ष, परिवहन केंद्र या केंद्र की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक को आपराधिक लापरवाही माना जाएगा।
  • सोशल मीडिया लीक-ऑनलाइन उपलब्ध कोई भी प्रश्नपत्र सामग्री, FIR और साइबर अपराध का कारण बन सकती है।
  • समय से पहले बाहर जाना प्रतिबंधित है।

बैठक में महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उचित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर के दायरे में ई मित्र फोटो कॉपी और साइबर कैफ़े जैसी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा शांति और निष्पक्षता के साथ हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज
बसों में निशुल्क यात्रा

बैठक के दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि नीट परीक्षा के वाले दिन सभी जिलों के आरटीओ और डीटीओ को परिवहन के उचित इंतज़ाम के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षा वाले दिन सभी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!