Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingउदयरामसर में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, धर्मयात्रा में शामिल होने का...

उदयरामसर में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, धर्मयात्रा में शामिल होने का दिया निमंत्रण, रांका ने कहा- एकजुटता का संदेश देगी ये यात्रा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी 19 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष पर भव्य धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सघन सम्पर्क अभियान जारी है। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि शनिवार शाम को उदयरामसर में सभा आयोजित कर ग्रामवासियों को धर्मयात्रा हेतु निमंत्रण दिया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि यह धर्मयात्रा जन-जन को जागरुक करेगी और सनातन, संस्कृति व भारतीय परम्पराओं को संरक्षित करने में सहायक बनेगी। छत्तीस कोम एकजुटता के साथ भव्य धर्मयात्रा में शामिल होकर पीढिय़ों को सनातन धर्म के प्रति जागरुकता का संदेश दें।

सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। नववर्ष पर निकाली जाने वाली धर्मयात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि सनातन आगे बढ़े, पीढिय़ों में भारतीय संस्कृति के संस्कार जगे। उदयरामसर पूर्व सरपंच हेमन्त सिंह यादव ने ग्रामीणों से धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान कैलाश पुरोहित, राकेश पुरोहित, गौरव यादव, नरेन्द्र सिंह राजपूत, दिनेश भाटी, जगदीश रैगर, रामूजी कुम्हार, भंवरलाल साध, बलराम छींपा, संतुलराम मेघवाल, लखन शर्मा, श्रीमोहन सारडा, सुरेश भंडारी, जितेन्द्र यादव एवं यशपाल यादव उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!