Friday, April 24, 2026
Hometrendingऑडिट व रिटर्न भरने की अन्तिम तिथियां बढ़ाने के लिए व्‍यापार मंडल...

ऑडिट व रिटर्न भरने की अन्तिम तिथियां बढ़ाने के लिए व्‍यापार मंडल ने वित्‍त मंत्री को भेजा पत्र

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यवसायियों व उद्योगपतियों सहित एसोसिएट संस्थाओं द्वारा रखी गई मांग के सर्न्दभ में वित मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर ऑडिट व रिटर्न भरने की अन्तिम तिथियों में संशोधन कर आगे बढ़ाने की मांग रखी है। पत्र में लिखा गया है कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल उद्योग एव व्यापार की प्रतिनिधि संस्था के अर्न्तगत आने वाली एसोसिएट संस्थाओं और चार्टेड एकाउटेंट संस्थाओं द्वारा ऑडिट व रिर्टन भरने की अन्तिम तारीख को बढाया जाए, जिसे 30 सितम्बर के बजाए 30 नवम्बर किया जाए वहीं, कॉर्पोरेट ऑडिट रिर्पोट की दिनांक 30 नवम्बर को बढाकर 31 दिसम्बर किया जाए तो समूचे भारत वर्ष के व्यवसायियों को राहत मिलेंगी।

पत्र में अवगत कराया गया है कि यह निर्णय करदाताओं और देश के अर्थव्यवस्था दोनो के लिए हितकारी होगा। साथ ही पत्र में 7 बिन्दुवार विवरण में बताया गया है कि युटिलिटी जारी करने में देरी, रिटर्न के साथ-साथ अन्य विवरण प्रस्तुत करना पोर्टल मे तकनीकी गडबडियों व त्यौहारो के सीजन जैसी दिक्कतों की वजह से तिथियों को बढ़ाने का निवेदन किया जा रहा है। तिथियां बढ़ाने से पारदर्शिता व सटीकतापूर्वक एवं बिना जुर्माने के रिटर्न भरे जाने सुनिश्चित होंगे व व्यवसायियों को उचित समय दिया जाना न्यायसंगत होगा।

पत्र लिखने से पूर्व व्यवसायियों व लेखाविदों द्वारा यह मांग व्यापार उद्योग मण्डल के समक्ष रखी गई। जिसमें सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, सह-सचिव प्रेम रतन जोशी, जनक प्रकाश हर्ष, मनोज सोलंकी, शान्ति लाल कोचर, सीए माणकचंद कोचर, सीए विनोद पारख उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!