Hometrendingबीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली, ईमेल...

बीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली, ईमेल की हो रही जांच

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली है। इससे आमजन के साथ सिस्‍टम ने भी राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि आज सुबह  जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सरकारी मेल आईडी पर एक मेल आया। जिसमें लिखा था कि इस कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 बम रखे में है और इसे पूरे परिसर को बम से उड़ाया जाएगा। इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और कैम्‍पस खाली करा लिया गया। इस दौरान चप्‍पा-चप्‍पा खंगाला गया लेकिन कोई भी संदिग्‍ध वस्‍तु या बम नहीं मिला।

पुलिस ने करीब पांच घंटे तक कोर्ट कैम्‍पस में सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह सहित पुलिस जाब्‍ते ने मुस्‍तैदी से सर्च अभियान चलाया। अभियान के बाद बताया कि यहां कोई बम नहीं है। हालांकि, इस बीच अधिकांश अधिवक्‍ता व अन्‍य लोग वहां से निकल गए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular