Hometrendingबीकानेर में महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव ‘प्राकट्य दिवस’ 3 अक्टूबर को, कई...

बीकानेर में महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव ‘प्राकट्य दिवस’ 3 अक्टूबर को, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

बीकानेर Abhayindia.com श्री श्रीमाली समाज की कुलदेवी आध्या शक्ति माँ श्री महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव ‘प्राकट्य दिवस’ 3 अक्टूबर को बेनीसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मन्दिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट के अध्‍यक्ष श्‍याम श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर समाज बन्धुओं द्वारा सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण, क्षेत्रपाल श्री कोडाना भैरव व विजय भैरव एवं विचित्र हनुमान जी के पूजन होंगे। इसके पश्चात गर्भ गृह में महालक्ष्मी माता के पंचामृत अभिषेक विधान एवं शास्त्रोक्त द्वारा सम्पन होंगे। रात्रि सांय 8 बजे से मातेश्वरी श्री कमला के संकल्पित महाभिषेक, कमला अस्टकम्, श्करादय स्तोत्र व सप्त शती पाठ होंगे।

इसी क्रम में रात्रि 9 बजे भक्ति रस भजन गंगा प्रवाह का कार्यक्रम रहेगा। सभी पूजा विधान आचार्य मंडप के पं. रवि शंकर, पं. नरेंद्र, पं. मनोज, पं. राहुल व पं. ओम नारायण आदि के सानिध्य मे सम्पन होंगे। मध्य रात्रि जगत जननी माता महालक्ष्मी जी की 108 मंगल ज्योत से महा आरती के साथ इस पुण्य दिवस की पूर्ण आहुति सम्पन होगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular