Friday, May 15, 2026
Hometrendingएन्मेस्टी योजना का लाभ लिया जा सकेगा 31 मार्च तक...

एन्मेस्टी योजना का लाभ लिया जा सकेगा 31 मार्च तक…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राज्य सरकार की ओर से भार वाहनों में बकाया कर एवं ई-रवन्ना चालानों से संबंधित एमनेस्टी योजना लागू की है, जिसका लाभ 31 मार्च 2022 तक उठाया जा सकता है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि भार वाहनों के लिए कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बकाया कर की गणना, ई-रवन्ना चालानों में प्रशमन राशि की गणना करवाने, वाहन पोर्टल संबंधी अन्य सभी कार्य एवं कर जमा करवाने के लिए मार्च में राजकीय अवकाश दिवसों में भी कार्यालय सामान्य दिवस की तरह खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 व 18 मार्च को होली के कारण कार्यालय में अवकाश रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!