Homeबीकानेरसंतुलित आहार जीवन का आधार :डॉ प्रीति गुप्ता

संतुलित आहार जीवन का आधार :डॉ प्रीति गुप्ता

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज़)। इनर व्हील एवं श्री दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी क्लब के सभागार में    “महिला स्वास्थ्य व संतुलित आहार” पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ इनर व्हील की अध्यक्षा पुष्पा सिंगी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

कार्यशाला में बोलते हुए डॉ प्रीति गुप्ता ने कहा स्वस्थ एवं तंदरुस्त बने रहने के लिए एक सख्त अनुशासन जरूरी है और इसमें स्वस्थ खानपान, सही समय पर स्वच्छ भोजन करना, व्यायाम आदि नियमो का कठोरता से पालन करने जैसी गतिविधियां दैनिक जीवन मे शामिल करनी चाहिए। साथ ही शेफ अर्चना सावनसुखा ने विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक एवं पोष्टिक व्यंजनो को बना कर सिखाया ।

नयनतारा छलानी ने सभी का  स्वागत–अभिनंदन किया। श्रीमती पुष्पा सिंगी ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे जीवन के सभी दैनिक क्रियाकलापों  को अच्छे से पूरा करने के लिए हमारा स्वस्थ एवं तंदरुस्त होना आवश्यक है । उन्होंने वरिष्ठ नाड़ी वैद्य डॉ प्रीति गुप्ता व सुप्रसिद्ध शेफ अर्चना सावनसुखा को उक्त कार्यशाला के सफल संचालन के लिए आभार व्यक्त किया । विजय लक्ष्मी माहेश्वरी ने  उपस्थित आगंतुकों का धन्यवाद  प्रकट किया। सरिता करनानी, शारदा,  गुंजन अग्रवाल, सिबा सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित थे ।

बिग बी के 76 वे जन्मदिन पर “ठग्स ऑफ बीकानेर” क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

सरस के टिन में मिला नकली देशी घी, आरोपी गिरफ्त में

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular