








बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल थाना पुलिस ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त जोधपुर निवासी दीनदयाल गौड़ उर्फ दिनेश गौड़ से गहनता से पूछताछ कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, 04.08.2025 को फिलीपिन्स विदेशी महिला द्वारा अपने साथ दीनदयाल गौड़ उर्फ दिनेश गौड़ के द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पेश की, जिस पर धारा 64 (1) बी. एन. एस. में प्रकरण दर्ज कर सीओ सदर विशाल जॉगिड़ ने जांच शुरू की।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी विशाल जागिड़ के नेतृत्व में गोविन्द सिंह चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल, दिगपाल सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर, जितेन्द्र स्वामी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ तथा दीपक यादव सहायक उपनिरीक्षक साईबर सैल कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर की गठित टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए अभियुक्त दीनदयाल पुत्र नेमीचन्द गौड़ उम्र 45 साल निवासी विस्तार योजना न्यू पावर हाऊस रोड़ जोधपुर पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया।


