Friday, June 5, 2026
Hometrendingनत्‍थूसर पुलिस चौकी में मारपीट करने वाले आरोपी रिमांड पर

नत्‍थूसर पुलिस चौकी में मारपीट करने वाले आरोपी रिमांड पर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र की नत्‍थूसर गेट पुलिस चौकी में कल मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिव पुरी, माणक पुरी और राधाकिशन पुरी को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों के एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मारपीट में प्रयुक्‍त हथियार बरामद किए जाएंगे। वहीं, इस मामले  में घायल दूसरे पक्ष के निर्मल पुरी का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि रविवार को दोनों ही पक्ष आपसी रंजिश को लेकर पुलिस चौकी में ही भिड़ गए थे। बाद में पुलिस थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पहली रिपोर्ट पुलिस चौकी के कांस्‍टेबल नवदीप की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया कि शिव पुरी, राधाकिशन पुरी, माणक पुरी ने निर्मल पुरी से मारपीट करते-करते पुलिस चौकी में घुस गए। जहां निर्मल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पर मेरे भी चोटें आई तथा चौकी के सामान को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 307, 34 , 3 पीडीपी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, दूसरी तरफ शिव पुरी ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि वह नत्‍थूसर गेट से गुजर रहा था रास्‍ते में निर्मल पुरी ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और बाद में मौके से भाग गया। उसने बताया कि निर्मल उससे रंजिश रखता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307, 323, 341 में मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!