Friday, May 15, 2026
Hometrendingएसीबी ने बीकानेर में सेल टैक्स असिस्टेंट को 50 हजार रुपए की...

एसीबी ने बीकानेर में सेल टैक्स असिस्टेंट को 50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज अहम कार्यवाही करते हुए स्टेट जीएसटी कार्यालय में पदस्थ सेल टैक्स असिस्टेंट पुरुषोत्तम जोशी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बालाजी कोल्डड्रिंक कंपनी से विभाग की ओर से प्रस्तावित करीब 9 लाख 42 हजार रुपए की रिकवरी के सेटलमेंट के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के एडिशनल एसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम के अधिकारियों की योजना के अनुसार जैसे ही परिवादी ने आरोपी सेल टैक्स असिस्टेंट जोशी को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके घर व अन्य ठिकानों की तलाश ली जा रही है। मामले के अनुसार, परिवादी ने सप्ताहभर पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। एसीबी ने 14 दिसंबर को शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 50 हजार रुपए की मांग की। एसीबी ने सोमवार को परिवादी को विशेष रसायन लगे 50 हजार रुपए देकर भेजा। परिवादी की ओर से रिश्वत की राशि देते ही एसीबी ने आरोपी को दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!