Hometrending...इसलिए इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं प्रियंका गांधी, कहा-...

…इसलिए इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं प्रियंका गांधी, कहा- गुंडों की जागीर नहीं देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में और जामिया के छात्रों के समर्थन में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रही हैं। उनके साथ बैठे धरनार्थियों के हाथों में मोदी-शाह हटाओ, देश बचाओ… नारे लिखी तख्तियां हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रियंका गांधी के धरने को लेकर कहा कि यह सरकार युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला कर रही है, इसलिए प्रियंका गांधी और कुछ वरिष्ठ नेता इंडिया गेट पर प्रतीकात्मक धरना दे रहे हैं। यह धरना शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इस बीच, जामिया के छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी का बडा बयान भी सामने आया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि ये देश गुंडों की जागीर नहीं है।

24 दिसंबर तक राजस्थान की जेल में ही रहेंगी बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस! कांग्रेस नेता ने कहा …

राजस्‍थान : 18 हजार सहकारी संस्थाओं के होंगे चुनाव, ये रहेगा कार्यक्रम…

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular