Sunday, May 19, 2024
Hometrendingतेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर ने किया डोर टू डोर कनेक्ट कार्यशाला का...

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर ने किया डोर टू डोर कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा “डोर टु डोर कनेक्ट” कार्यशाला का आयोजन शिवा बस्ती गंगाशहर में साध्वीश्री संयम श्रीजी के सानिध्य में उत्तम-पुष्प भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिवा बस्ती की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान मंगलाचरण के रूप में किया गया। तत्पश्चात मंडल परामर्शिका पुष्पा सेठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ऊंचाई को छूते समय अपनी नींव को हमेशा याद रखना चाहिए उन्होंने महिला मंडल गंगाशहर की नींव पत्थर बहनें सुगनी देवी पुगलिया, समेरी देवी अंचलिया, मनोहरी देवी आंचलिया, सज्जन देवी चौपड़ा आदि को याद किया तथा उनके सहयोग व योगदान के बारे में बताया। प्र

प्रचार मंत्री सुप्रिया राखेचा द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा संचालित चार परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी बहनों को रोचकता के साथ दी गई। साध्वी श्री सहज प्रभा ने महिलाओं को अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहते हुए आचार्य महाश्रमण के सपनों को साकार करने की बात कही, तथा सभी को मिलकर संघ की प्रभावना करनी है, इसके लिए हमें सुई की तरह सबको जोड़ना है, आई हुई उलझन को कंघी से साफ करना है, तथा दर्पण में देखकर सही गलत का आकलन करना है। पके फल की तरह हमें नरम, सुनहरा और मीठा बनने की प्रेरणा दी।

मंडल अध्यक्ष संजू लालानी एवं मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने सभी की समस्याओं को सुनकर समाधान प्रस्तुत किया। शिवा बस्ती की ओर से महिला मंडल को आभार व्यक्त जूली बैद द्वारा किया गया। शिवा बस्ती की बहनों ने ₹3100 की राशि महिला मंडल को भेंट की तथा कुछ बहनें जो मंडल से नहीं जुड़ी हुई है उन्हें महिला मंडल की सदस्यता ग्रहण करवाई।कार्यक्रम में लगभग 50 से 60 महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष प्रेम बोथरा द्वारा किया गया। शिवा बस्ती की बहनों को एकत्रित करने में सुधा बोथरा, निर्मला सुराणा आदि बहनों का सहयोग रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular