Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरकचहरी परिसर में तनाव के हालात, वकील हड़ताल पर

कचहरी परिसर में तनाव के हालात, वकील हड़ताल पर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल वकील।
प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल वकील।
प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल वकील।
प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल वकील।

 

 

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों के बंद ने बीकानेर में हिंसक रूप ले लिया है। यहां कचहरी परिसर में बंद कराने के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों की वकीलों के साथ जोरदार झड़प हो गई। इसमें दो वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए अश्रु गैस के गोले छोडऩे पड़े और हवा में फायरिंग करनी पड़ी। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी भी पथराव कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख जिला कलक्टर अनिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा को बाहर कचहरी परिसर पहुंचना पड़ा। वकीलों ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार बंद समर्थक बड़ी संख्या में कचहरी परिसर में चाय-पकौड़ी की दुकानें बंद कराने पहुंचे थे। इस दरम्यान वे वकीलों की टेबलें और कागजात भी इधर-उधर फेंकने लगे। वकीलों ने इसका विरोध किया तो प्रदर्शनकारी मारपीट पर उतर आए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस बीच प्रदर्शनकाारीज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नंबर तीन में घुसकर उत्पात मचाने लगे। उधर, वकीलों का शिष्टमंडल ने डिस्ट्रिक्ट जज के पास पहुंचकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। इस पर डिस्ट्रिक्ट जज ने पुलिस महानिरीक्षक को घटना की गंभीरता बताते हुए अतिरिक्त फोर्स भेजने के आदेश दिए। तब जाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त हो सका। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से दौड़ा-दौड़ाकर भगाया। अश्रु गैस के गोले छोड़े। उधर, प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए एडवोकेट पंकज जोशी, राजकिशोर पणिया, बार रूम कर्मचारी गोपाल पुरोहित को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हड़ताल पर गए वकील

कचहरी परिसर में प्रदर्शनकारियों की ओर से मारपीट करने और उत्पात मचाने के विरोध में वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। वकीलों ने कहा है कि स्थिति से निबटने के लिए पुलिस की ओर से मौके पर कोई बंदोबस्त नहीं किए गए। इसी कारण प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमले किए है। सभी वकील एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने कचहरी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular