





जयपुर Abhayindia.com सवाई माधोपुर जिले की बामनवास तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली में वरिष्ठ अध्यापिका (हिन्दी) सरस्वती मीना के विरूद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों को देखते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय सीबीईओ कार्यालय राजाखेड़ा धौलपुर रहेगा। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को सेवा प्रदाता कंपनी के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
सँयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा भरतपुर दलवीरसिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सवाई माधोपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ अध्यापिका सरस्वती मीना के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को देखते हुए एक विभागीय जांच प्रारंम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सिविल सेवाऐं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाखेडा, जिला धौलपुर रहेगा एवं इन्हें निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।






