Saturday, June 6, 2026
Hometrendingबोगस फर्मों से जाली बिल प्राप्त कर करोड़ों की कर चोरी, आरोपी...

बोगस फर्मों से जाली बिल प्राप्त कर करोड़ों की कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अस्तित्वहीन बोगस फर्मों से फर्जी बिलों के माध्यम से मिथ्या आगत कर उपभोग किये जाने के आरोप में वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर ने मुकेश कुमार पुत्र गोपाल लाल फर्म भागीदार मैसर्स श्री गोपाल मैटल ट्रेडर्स, वी.के. आई., जयपुर को गिरफ्तार किया है।

मुकेश कुमार के द्वारा फर्म मैसर्स श्री गोपाल मैटल ट्रेडर्स में विभिन्न वर्षों में बिना माल की वास्तविक/ भौतिक प्राप्ति के अस्तित्वहीन फर्मों से राशि रू. 43.29 करोड़़ से अधिक के केवल बिल लेकर कर राशि रू. 7.79 करोड़ का आगत कर (ITC)  का अविधिक रूप से उपभोग द्वारा कर चोरी करके राज्य को रू. 7.79 करोड़ की भारी राजस्व हानि पहुँचाई गई, अग्रिम जांच में करोड़ों की राजस्व हानि उजागर होने की और संभावना है।

अद्यतन जांच के उपरांत कुमार पाल गौतम, मुख्य आयुक्त, राज्य कर एवं जयदेव सी. एस, विशेष आयुक्त (प्रवर्तन), राज्य कर के मार्गदर्शन एवं शिशुपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर के पर्यवेक्षण में राजेश गढ़वाल, उपायुक्त, वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर के नेतृत्व में विनय कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त, वार्ड-प्रथम, वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर द्वारा मुकेश कुमार को दिनांक 02.05.2025 को गिरफ्तार किया गया।

सहायक आयुक्त ओमप्रकाश शर्मा, राज्य कर अधिकारी कपिल मोहन यादव, कृष्ण कुमार, पवन पहाडिया, बजरंग सिंह शेखावत एवं जीतराम गुर्जर टीम में शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!