









बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ निदेशालय एवं चिकित्सा शिक्षा संयुक्त मंच की 15 मई 2025 को निदेशालय स्तर पर हुई वार्ता में ग्रेड पे, भत्तों में वृद्धि, पदनाम संशोधन, स्टाफिंग पैटर्न में बदलाव सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई। चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर इस वार्ता का विवरण आज 29 अगस्त 2025 को जारी किया गया।
प्रदेश संयोजक बजरंग कुमार सोनी ने बताया कि पदनाम संशोधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा चुकी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग ने सरकारी अस्पतालों में वर्तमान में उपलब्ध नहीं होने वाली जांचों को स्पोक एवं हब मॉडल के तहत निजी फर्मों के साथ एमओयू किया है। यह कदम आगामी वर्षों में मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना (MNJY) और लैब टेक्नीशियन संवर्ग की नियमित भर्ती के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन सभी प्रमुख मांगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए आगामी कुछ दिनों में चिकित्सा मंत्री से मुलाकात कर उनकी अध्यक्षता में वार्ता का आग्रह किया जाएगा।


