Hometrendingलेबोरेटरी तकनीशियन संघ की विभिन्‍न मांगों को लेकर प्राचार्य से हुई वार्ता,...

लेबोरेटरी तकनीशियन संघ की विभिन्‍न मांगों को लेकर प्राचार्य से हुई वार्ता, आश्‍वासन मिला

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान लेबोरेटरी तकनीशियन संघ कॉलेज और निदेशालय के संयुक्त मंच के प्रतिनिधियों ने विभिन्‍न मांगों को लेकर एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, अतिरिक्‍त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, डॉ नीति शर्मा से वार्ता की।

वार्ता में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मैनपावर, उपकरण REAGENT, मरीजों के लिए बैठने की जगह, कूलर-पंखे,  एसी, टॉयलेट की व्यवस्था, कॉलेज/पीबीएम की हर लैब में मूल सुविधाओं पर, पदों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव भेजने आदि मुद्दों पर बात की गई। इसके अलावा जांचों की संख्या बहुत बढ़ने के कारण क्वालिटी मेंटेन और समय पर जांच उपलब्ध करवाने के लिए लैब तकनीशियन की ओर सहायक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर मांग की। एसओपी के अनुसार, लैब कार्य के लिए सुविधा की मांग की। संघ ने आश्वासन दिया कि हर परिस्थिति में लैब संवर्ग कॉलेज/पीबीएम की सेवाओं में साथ है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी, जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद सारस्वत (DMHS), विकास मोदी (कॉलेज), पवन भाटी, कैलाश आचार्य, गोरेलाल मीना, प्रेम कुमार स्वामी, गोपाल लाल कुमावत, संजय द्विवेदी, प्रवीण मोदी, इंद्र कुमार व्यास आदि ने संवर्ग की समस्या और समाधान बताए। प्राचार्य के आश्वासन के साथ वार्ता पूर्ण हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular