Hometrendingसीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का सुयश...

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का सुयश…

बीकानेर abhayindia.com सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के आज आए परिणाम में शिवबाड़ी रोड स्थिति सिंथेसिस इंस्टीट्यूट प्री-फाउण्डेशन के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है ।इंस्टीट्यूट के निदेशक मनोज कुमार बजाज ने बताया कि दसवीं सीबीएसई बोर्ड में सिंथेसिस प्री-फाउंडेशन के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्थान की सौम्या ठक्कर ने 96.20 प्रतिशत ,दीपिका बेनीवाल ने 95.20, कनिष्क शर्मा ने 93.60, अनम सुथार ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थान के 47 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत या इससे अधिक से अंक प्राप्त किए है। बाकी सभी विद्यार्थियों ने 84 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

बजाज के अनुसार सिंथेसिस प्री फाउंडेशन के छात्र अनम सुथार और कनिष्क शर्मा ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। इस प्रकार सिंथेसिस में 8वीं से ही प्री-फाउंडेशन के लिए कक्षाएं शुरू हो जाती है, ताकि 12वीं के साथ नीट और जेईई में चयन के लिए नींव मजबूत बन सके।अभी संस्थान की तरफ से ऑनलाइन क्लासेज चालू है और इसके लिए दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थि थी, नीट व आईआईटी जेईई फाउंडेशन कोर्स की ऑनलाइन क्लासेज ज्वाइन कर सकते हैं।

आरएसवी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएसई की ओर से आज घोषित 10 वीं कक्षा के परिणाम में आरएसवी हायर सैकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य निधि स्वामी के अनुसार सैकंडरी परीक्षा में 310 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें कशिश मारु व कानव सिंह प्रथम रहे इन दोनों विद्यार्थियों ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नव्या एवं हिमांशु शेखर दोनों ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान, विनिता बिश्नोई ने 17.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए, जबकि 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 147 रही। गौरतलब है कि सीबीएसई के सीनियर सैकंडरी परीक्षा परिणाम में से आरएसवी के विद्यार्थियों ने वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में बीकानेर टॉप किया। आरएसवी के विद्यार्थियों ने कला वर्ग में बीकानेर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

 

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!