Friday, April 24, 2026
Hometrendingनेशनल साइंस टैलेण्ट सर्च परीक्षा में सिंथेसियन्स का परचम

नेशनल साइंस टैलेण्ट सर्च परीक्षा में सिंथेसियन्स का परचम

AdAdAdAdAdAdAd

CHARU KANWAR
CHARU KANWAR
Rajyavardhan Singh Yadav
Rajyavardhan Singh Yadav

बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस के प्रीफाउण्डेशन के इंचार्ज चिरायु सारवाल के अनुसार संस्थान के 15 विधार्थियों ने एनएसटीएसई में पदक हासिल किया है। जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र सिंथेसियन्स मयूख ओझा ने गोल्ड मैडल के साथ अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 48 रैंक प्राप्त की है। इनके पिता मनमोहन ओझा रेलवे में इंजीनियर व माता सुमन ओझा गृहणी है।कक्षा 12वीं के छात्र राज्यवर्द्धन सिंह यादव ने गोल्ड मैडल के साथ अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 81 रैंक प्राप्त की है। इनके पिता राहुल यादव एग्रीकल्चर का कार्य व माता प्रियंका सरकारी अध्यापिका है। कक्षा 11वीं की छात्रा चारू कँवर ने गोल्ड मैडल के साथ अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 92 रैंक प्राप्त की है।

आपको बता दें कि मयूख ओझा, राज्यवर्द्धन सिंह यादव और चारू कँवर को टाॅप 100 नेशनल अचिवर अवाॅर्ड भी मिला है जो कि इंटरनेशनल लेवल पर टाॅप 100 विद्यार्थियों को ही दिया जाता है। इनके अलावा अन्य गोल्ड, सिल्वर व ब्राॅन्ज मैडल लाने वाले विद्यार्थियों में सौम्य शर्मा, यशस्वी गर्ग, श्रीगोस्वामी, रूपेश रायका, राजेश मुण्ड, रिमि पोडार, तनव सुथार, सुमेर चारण, अभिनव गोदारा, हेमांग विजय, भूमिका बजाज व शौर्य खत्री है। सभी विधार्थियों ने इस सफलता का श्रेय सिंथेसिस के मेंटर्स और इस परीक्षा के लिए विशिष्ट टैस्ट सीरीज, अपने कठोर परिश्रम और पेरेंट्स के मोटीवेशन को दिया। गुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। गुरूजनों द्वारा बच्चों को मोटीवेट किया गया कि ये सफलता की पहली सीढी है और अब लगातार इसी प्रकार से कठोर परिश्रम करना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!