Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरस्वामी आरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्विमिंग में शानदार प्रदर्शन

स्वामी आरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्विमिंग में शानदार प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 66 वी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में करणी नगर स्थित स्वामी आरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के विद्यार्थी यशवीर सिंह ने अंडर 17 आयु वर्ग में स्विमिंग प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। कक्षा 10 के विद्यार्थी यशवीर सिंह मेड़तिया ने स्विमिंग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, हंड्रेड मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

स्विमिंग में ही अंडर-17 आयु वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थी वंश कंसारा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। शतरंज की अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की छात्रा प्रिया सांखला ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जबकि बॉयज की अंडर-17 टीम ने भी शतरंज की टीम इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। स्विमिंग में विद्यालय के विद्यार्थी यशवीर सिंह मेड़तिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है इसी प्रकार प्रिया सांखला का शतरंज में तथा मानवेंद्र सिंह का फुटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

विद्यालय के निदेशक पार्थ मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की मेहनत तथा विद्यालय के शिक्षकों को सराहा तथा विद्यालय में स्पोर्ट्स एकैडमी के निशुल्क संचालन को खेल प्रतिभाओं के निखार में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!