Friday, May 15, 2026
Hometrendingजैन पीजी महाविद्यालय में सुशील गोदारा मिस्टर फ्रेशर और अंजलि राव मिस...

जैन पीजी महाविद्यालय में सुशील गोदारा मिस्टर फ्रेशर और अंजलि राव मिस फ्रेशर बनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री जैन आदर्श पीजी महाविद्यालय नोखा में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। जिसमें नवीन प्रविष्ट विद्यार्थियों को पुराने विद्यार्थियों ने वेलकम किया। इस अवसर पर अनेक बौद्धिक और शारीरिक प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी कुशलता का परिचय देकर आयोजन को सफल बनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर और अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए बीए फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र सुशील गोदारा मिस्टर फ्रेशर और अंजलि राव मिस फ्रेशर बनी जिस पर सभी विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

इस आयोजन में बतौर जज सुमन इंदलियां और पूनम जैन ने सभी प्रतिभागियों को उनकी कुशलता के अनुरूप अंक दिए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पवन रांकावत, वरिष्ठ व्याख्याता जयकरण चारण, चंद्रकला सोलंकी, स्फूर्ति वर्मा, गोविंद उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ छात्र चांद रतन डागा, संजय खाती, गुनगुन, ज्योति, जयश्री, निरमा, गुड्डू, पूर्णिमा ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!