Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआधी रात को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए सूर्यदेव, 12 राशियों पर...

आधी रात को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए सूर्यदेव, 12 राशियों पर ये रहेगा प्रभाव…

AdAdAdAdAdAdAd

abhayindia.com सूर्यदेव तुला राशि में भ्रमण करने के बाद अब 16 नवंबर की रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर गए हैं, जहां ये 16 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्यदेव गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव के वृश्चिक राशि में प्रवेश के चलते भारी परिवर्तन दिखाई देंगे।

आपको बता दें कि सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं उस परिवर्तन काल को सूर्यसंक्रांति कहते हैं। यहां ज्योतिषीय विश्लेषण से हम जानते हैं कि वृश्चिक राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा?

मेष : सूर्य का गोचर कुछ संतान संबंधी चिंताओं से मानसिक परेशानी पहुंचाएगालेकिन आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। इस दौरान अग्निविष एवं दवाओं के रिएक्शन तथा व्यर्थ के विवाद से दूर रहना होगा।

वृषभ : सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए कुछ अशुभ रहेगा। इसलिए वैचारिक मतभेदों को ग्रह योग समझकर भूल जाएं। व्यापारी वर्ग के लिए कठिन समय रहेगा। मकान, वाहन आदि खरीदने का योग रहेगा।

मिथुन : शत्रु भाव में सूर्य का प्रवेश लाभदायी रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। न्‍यायिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन से बचें। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। मेल-जोल बनाकर रखें।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में बूथवार मतदान की देखें सूची

कर्क : सूर्य का गोचर शिक्षा में सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति संभव। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। योजनाओं को मूर्तरूप देना होगा।

सिंह : सूर्य का यह गोचर मिला-जुला फल देने वाला होगा। मकान, वाहन के क्रय का योग बनेगा। मानसिक कष्ट से परेशान भी हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अपना सामान चोरी से बचाएं। सत्‍ता पक्ष व उच्चाधिकारियों का सदुपयोग करें।

कन्‍या : यह गोचर आपके साहस और पराक्रम को बल देगा। आप अपनी शक्ति का पूरा उपयोग करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। घर-परिवार में मतभेद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला : नेत्र विकार, मानसिक पीड़ा के साथ पारिवारिक कलह की आशंका। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी। संतान संबंधी चिंता से राहत मिलेगी। प्रेम विवाह का भी योग बन रहा है।

वृश्चिक : सूर्यदेव का गोचर फलदायक रहेगा। हालांकिशारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अच्‍छे अवसर मिलने के योग। अचल संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा।

धनु : सूर्य का गोचर कार्य बाधा के संकेत दे रहा है। व्‍यय की अधिकता रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के संकेत। नौकरी के लिए भी समय अनुकूल है।

मकर : आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में भी लाभ के योग। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की अच्‍छी संभावना। नए संबंध बनने के संकेत

कुंभ : शासन सत्ता का सुख मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना रहेगी। आपके निर्णय और कार्यों की सराहना होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन : सूर्य का गोचर मिला-जुला फल देगा। कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!