Sunday, June 21, 2026
Homeबीकानेरसुनीता गौड़ और शशिकला राठौड़ को दोबारा मिली जिम्‍मेदारी

सुनीता गौड़ और शशिकला राठौड़ को दोबारा मिली जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।  कार्यकारिणी में बीकानेर शहर और देहात की अध्यक्षों को बरकरार रखा गया है।

आपको बता दें कि संगठन से संबंधित जिम्‍मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ और देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ को दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा बीकानेर की कमला बिश्नोई को महिला कांग्रेस का प्रदेश महासचिव और बीकानेर नगर निगम की वार्ड 32 की पार्षद अंजना खत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रियंका गहलोत, आशा स्वामी और अमरजीत कौर को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज की रिकमंडेशन पर प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा ने सोमवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। इसकी मंजूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने एक दिन पहले ही दे दी थी।

बीकानेर: कोरोना कर्मवीरों को मिला सम्मान, अर्हम् एकेडमी की पहल…

बीछवाल उद्योग संघ के चुनाव 18 को, जोशी और कंसल में सीधा मुकाबला…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!