Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबाल साहित्य अकादमी द्वारा प्रदत्त "यशवंत रुचिर" पुरस्कार से सुनील गज्जाणी पुरस्कृत

बाल साहित्य अकादमी द्वारा प्रदत्त “यशवंत रुचिर” पुरस्कार से सुनील गज्जाणी पुरस्कृत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर के हिंदीराजस्थानी के रचनाकार सुनील गज्जाणी की बाल नाट्य पुस्तक एक वन दोदो राजा व तीन अन्य नाटक को बाल साहित्य अकादमी, जयपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया है। बाल साहित्य अकादमी पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर द्वारा गठन के बाद आयोजित प्रथम पुरस्कार समारोह के अंतर्गत राजस्थान के 11 बाल लेखकों की पुस्तकों का चयन करते हुए सुनील गज्जाणी की बाल नाट्य पुस्तक एक वन दोदो राजा व अन्य तीन नाटक का यशवंत रुचिर पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

जवाहर कला केंद्र, जयपुर के रंगायन सभागार में 28 से 30 मार्च तक चल रहे बाल समारोह समारोह के अंतर्गत पुस्तक सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश बोराणाउपाध्यक्ष, राजस्थान मेला विकास प्राधिकरण व राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि फ़ारुक आफरीदी (ओएसडी), मुकेश भारद्वाज (मुख्य संपादक, जनसत्ता), रमेश तैलंग (वरिष्ठ बाल साहित्यकार) दुलाराम सहारण (अध्यक्ष, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर) द्वारा सुनील गज्जाणी को ग्यारह हज़ार की पुरस्कार राशि सहित मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा शॉल ओढ़ा व मोतियों की माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!