Hometrendingराजस्‍थान में सरकार रिपीट को लेकर लिए सुझाव, 30% मंत्रियों के टिकट...

राजस्‍थान में सरकार रिपीट को लेकर लिए सुझाव, 30% मंत्रियों के टिकट काटने का भी…

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस के राजस्‍थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रियों के साथ आज फीडबैक बैठक रखी गई। बैठक में राजस्‍थान कांग्रेस में नेताओं की चल रही खींचतान को दूर करने पर व्‍यापक चर्चा हुई। बैठक में सरकार रिपीट करने को लेकर सुझाव भी लिए गए। इस दौरान 30 प्रतिशत मंत्रियों के टिकट काटने का भी सुझाव सामने आया। बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों पर रोक हटाने को लेकर अधिकांश मंत्री सहमत नजर आए। वहीं दो मंत्रियों ने इसका विरोध भी किया।

बैठक में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के समर्थकों के बीच चल रही खींचतान दूर करने पर जोर दिया गया। मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि गुटबाजी खत्म करवाने का मैसेज जाना चाहिए।

बैठक में पेपर ली पर भी चर्चा हुई। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पेपरलीक पर विपक्ष से पहले हमारे ही लोग सरकार के खिलाफ बोलते हैं। हमारे ही लोग खिलाफ बोलेंगे तो बाकी क्या रह जाता है। पेपरलीक दूसरे राज्यों में भी हुए हैं। हमने तो तत्काल एक्शन लिया है, पेपरलीक करने वाले जेल में हैं। फिर भी हमारे ही लोग सवाल खड़े करते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular