Friday, May 15, 2026
Hometrendingपटवारी भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, 25 तक दस्तावेज...

पटवारी भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, 25 तक दस्तावेज सत्यापन, 26 फरवरी से प्रशिक्षण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com निबन्धक, राजस्व मण्डल, राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में अंतिम रूप से चयनित 69 अभ्यर्थियों को जयपुर जिला आवंटित किया गया है। इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को राजस्थान लैण्ड रेवेन्यू एवं राजस्थान राजस्व अधीनस्थ सेवा नियम, 2019 के अंतर्गत जयपुर जिले के रिक्त पटवार पदों पर दो वर्ष के परिवीक्षाकाल के लिए अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को 25.02.2026 तक जिला कलेक्ट्रेट, बनीपार्क, जयपुर में मूल दस्तावेज, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं पुलिस सत्यापन रिपोर्ट सहित उपस्थित होना होगा। 6 माह का अनिवार्य पटवार प्रशिक्षण सर्वउद्देशीय राजस्व प्रशिक्षणालय, टोंक में 26.02.2026 से प्रारंभ होगा। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचना राजस्व मण्डल, अजमेर को प्रेषित की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!