Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरकिस्‍सा कुर्सी का : नगरपालिका के ईओ के साथ मारपीट

किस्‍सा कुर्सी का : नगरपालिका के ईओ के साथ मारपीट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटनाक्रम के अनुसार, यहां एक ही पद पर दो अधिकारी तैनात है और दोनों में विवाद चल रहा है। ईओ के पद पर पिछले दिनों एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था लेकिन, पहले से पदस्थापित भवानीशंकर व्यास इस पद पर अदालत से स्टे ले आए। इसी कारण एक ही कुर्सी पर बैठने के लिए दोनों अधिकारियों में विवाद चल रहा है।

आज सुबह भवानीशंकर व्यास ईओ की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद हाल ही में ट्रांसफर होकर आए ललित सिंह देथा सीट पर बैठने के लिए पहुंचे। वहां पहले से व्यास को देखकर वो नाराज हुए। इस पर देथा को सीट पर देखने के इच्छुक लोगों ने व्यास को सीट से हटने के लिए कहा। व्यास ने अदालती आदेश से बैठने की जानकारी दी तो कुछ लोग नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते व्‍यास के साथ मारपीट शुरू कर दी। व्‍यास ने मारपीट करने वाले लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!