Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 13 व 14 अप्रैल को 13 जिलों में आंधी और...

राजस्‍थान में 13 व 14 अप्रैल को 13 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में शनिवार से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 व 14 अप्रैल को 13 जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, अलवर, नागौर, गंगानगर, जोधपुर और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओल‍े गिरने के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

बाड़मेर : 42.2

जैसलमेर : 40.5

पाली : 41.3

श्रीगंगानगर : 39.8

सीकर : 37.5

जोधपुर : 39

बीकानेर : 39.5

अलवर : 39.5

चूरू : 39.6

जयपुर : 37.1

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!