Monday, May 6, 2024
Hometrendingप्रदेश : महंगाई हटाओ महा रैली में शामिल होगी कांग्रेस की महिला...

प्रदेश : महंगाई हटाओ महा रैली में शामिल होगी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस की ओर से महंगाई हटाओ महारैली 12 दिसम्बर को जयपुर में प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला कांग्रेस से भी फीडबैक ले रहे है।

अपने निवास स्थान पर सीएम गहलोत ने महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही, 12 दिसंबर को जयपुर में हो रही महंगाई हटाओ महारैली के संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रभारी महासचिव नीतू वर्मा, प्रभारी सचिव ज्योति रोतेला, राष्ट्रीय महासचिव शहनाज हक, महासचिव परप्रीत कौर, प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज , राष्ट्रीय सेवादल जॉइंट सेक्रेटरी प्रकाश भारतीय, राष्ट्रीय सचिव मधु गुरुंग, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत साथ रहे।

गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों को 12 दिसम्बर को अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस की बीकानेर जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने डोटासरा को करणी माता की प्रतिमा भेंट की। साथ ही बीकानेर से अधिक से अधिक महिलाओं को रैली शामिल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुमताज बानो, आशा स्वामी सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular