Thursday, May 14, 2026
Hometrendingराज्‍य स्‍तरीय स्‍कूली खेलकूद : ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में बीकानेर के...

राज्‍य स्‍तरीय स्‍कूली खेलकूद : ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में बीकानेर के खिलाड़ियों ने मचा दी धूम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता टेबल टेनिस और ताइक्वांडो में भी बीकानेर के खिलाड़ियों ने धूम मचा दी। टेबल टेनिस लड़कों के वर्ग 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में बीकानेर की टीम ने स्वर्ण जीता तो 19 वर्ष लड़कियों में रजत पदक जीता वहींं, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबलों में कांस्य पदक जीता।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने बताया कि व्यक्तिगत मुकाबलों में भी टीटी में प्रियांश सिंह भाटी ने 19 वर्ष वर्ग में स्वर्ण तथा अरमान भाटी ने रजत जीता लड़कियों के वर्ग 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में अंजली सिंह ने रजत तथा 17 वर्ष आयु वर्ग में यशु सांखला ने रजत पदक जीता। टीम प्रभारी शीला मीणा और अमान खान ने आज ट्राफियां जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा कार्यालय माध्यमिक में जमा करवाई। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो में 17 वर्ष टीम मुकाबलों में बीकानेर उप विजेता रही जबकि व्यक्तिगत मुकाबलों में 4 स्‍वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य के साथ कुल 17 पदक जीते।

टीम प्रभारी कमलेश रॉयल प्रिंसिपल ने आज कार्यालय आकर बोड़ा को ट्रॉफी दी। सभी विजेताओं और टीम प्रभारी, प्रशिक्षकों को बोड़ा और जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण तथा खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित, धर्मसिंह यादव, गिरिराज उपाध्याय तथा धूमल भाटी ने बधाईयां दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!