Hometrendingरोटरी क्लब के राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कारों की घोषणा, कला-डूंगर कल्याणी शिखर...

रोटरी क्लब के राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कारों की घोषणा, कला-डूंगर कल्याणी शिखर पुरस्कार डॉ. कल्याण सिंह शेखावत को घोषित

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। 51,000 हजार रुपये का सर्वोच्च कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार, राजस्थानी विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कल्याणसिंह शेखावत को घोषित किया है। ‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’ 25,000 रुपये का लघु कथाकार अर्जुनदान चारण करमावास, बालोतरा की पुस्तक ‘जीवण जात्रा अर जात्रा जीवन’ को दिया जायेगा। राजस्थानी पद्य पर आधारित डॉ. गौरीशंकर प्रजापत की पुस्तक ‘भळो भरोसो भोर रो’ को 15,000 रुपये का बृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार दिया जायेगा।

रोटरी क्लब द्वारा प्रथम बार राजस्थानी महिला साहित्यकार पुरस्कार प्रारंभ किया गया है। जयपुर की प्रेमलता सोनी का कहाणी संग्रह ‘रावणखंडी’ को ‘सोमवर्षा’ राजस्थानी महिला साहित्यकार पुरस्कार 11,000 रुपये का दिया जायेगा। तथा 7,000 रुपये का पुरस्कार सुन्दरदेवी ‘तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’, ‘चाँद री बातां’, हेमलता दाधीच उदयपुर के कहाणी संग्रह का चयन हुआ है।

रोटरी क्लब द्वारा प्रतिवर्ष ‘‘अरुण प्रकाश गुप्ता राजस्थानी प्रेरक पुरस्कार’’ 11,000 रुपये का देने का निर्णय हुआ है। इस वर्ष का यह पुरस्कार राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू को दिया जायेगा। उपरोक्त पुरस्कारों का भव्य वितरण समारोह आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में आयोजित होगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular