Hometrendingसाइबर सुरक्षा के लिए बनेगी राज्य स्तरीय लैब, खरीदे जाएंगे 18.40 करोड़...

साइबर सुरक्षा के लिए बनेगी राज्य स्तरीय लैब, खरीदे जाएंगे 18.40 करोड़ रुपए के उपकरण

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में साइबर सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य स्तर पर अब साइबर सुरक्षा लैब स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लैब स्थापना और 18.40 करोड़ रुपए के उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत के इस निर्णय से जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में लैब संचालित होगी। इससे प्रदेश में साइबर सुरक्षा बढ़ेगी और विभिन्न प्रकार के अपराधों के अनुसंधान में सुगमता आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में सेंटर ऑफ साइबर सिक्योरिटी, काउण्टर टेरेरिज्म एंड एंटी इंसर्जेन्सी की स्थापना के लिए घोषणा की थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular