Friday, May 15, 2026
Hometrendingस्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 125 करोड़ की कर चोरी उजागर, 100...

स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 125 करोड़ की कर चोरी उजागर, 100 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कर अपवंचन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा प्रदेश में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार से आयरन-स्टील एवं स्क्रैप कारोबार के विरुद्ध प्रदेशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 100 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।

राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मौके पर ही लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई गई। जांच के दौरान कई स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कच्ची पर्चियां एवं संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में स्क्रैप के अवैध परिवहन के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई जारी है। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि कर चोरी एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

गौरतलब है कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा हाल के दिनों में कर चोरी के खिलाफ व्यापक सख्ती बरती जा रही है। गत कुछ दिनों में ही विभाग लगभग 500 करोड़ रुपये की कर चोरी उजागर कर चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!