Saturday, April 25, 2026
Hometrendingप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल 16 जुलाई को बीकानेर आएंगे

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल 16 जुलाई को बीकानेर आएंगे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व गृह राज्य एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार 16 जुलाई को बीकानेर आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर आने पर कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का रविवार 16 जुलाई को बीकानेर पहुंचने पर पहला स्वागत जयपुर रोड स्थित गुसाईसर गांव में स्टैंड पर सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे नौरंगदेसर, 9:50 पर रायसर तथा 10:00 बजे हल्दीराम पयाऊ पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल का स्वागत किया जाएगा। प्रधान आसोपा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का मुख्य स्वागत कार्यक्रम बीकानेर पंचायत समिति में सुबह 10:15 बजे रखा गया है। यहां पर बीकानेर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधि द्वारा बेनीवाल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!