Friday, May 17, 2024
Hometrendingप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद रविवार को बीकानेर पहुंचने पर शहर में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत व सम्मान किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम के पास महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम पर पूर्व जिला परिषद सदस्य राम लक्ष्मण गोदारा, गोपीराम नैण, तथा उनकी टीम ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार हल्दीराम प्याऊ पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल का जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता अजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामधन मेघवाल, ग्राम पंचायत सागर के सरपंच रामदयाल, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालाएं व साफा पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद जयपुर रोड जय नारायण व्यास कॉलोनी मोड़ पर उरमूल डेयरी के चेयरमैन नोपाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा, सुखरामाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्यजनों ने प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल बीकानेर पंचायत समिति पहुंचे, जहां उनका पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने साफा माला पहनाकर तथा शाल ओढाकर अभिनंदन किया। यहां बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान आसोपा ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत होने की शुभकामनाएं दी और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के साथ-साथ राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम आदमी को लाभ दिलाने के लिए धरातल स्तर पर सक्रियता के साथ काम करेंगे।

कार्यक्रम में उरमूल डेयरी के चेयरमैन नोपाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, रामनिवास कुकणा व लुणकरनसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद राम गोदारा, महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास व शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल को नव मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी उन्होंने पूरे राज्य में अपनी अलग मिसाल कायम की। कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार लानी है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनकी दो पीढ़ियों ने पार्टी की निरंतर सेवा की है। उनके पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी ने जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी की सेवा की और जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र के उत्थान के लिए काम किया। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति हर घर तक पहुंचाने तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीति से हर व्यक्ति को लाभान्वित कराने का काम करना होगा. बेनीवाल ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में महत्वपूर्ण है, अपनी अहमियत को जानकर हमें काम करना होगा ताकि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बने।

इन्होंने किया स्वागत और सम्मान : बीकानेर पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम झोरड़, पूर्व प्रधान अजय गौड़, लूणकरनसर कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन मूलाराम कलकल, ब्लॉक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष दीनदयाल मुदगल, डीएमएफटी ट्रस्टी अमजद हुसैन, जिला यातायात सलाहकार समिति के सदस्य कंवर लाल सेठिया, कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन बाबू कुरैशी, सत्यपाल सहू, भागीरथ खीचड़ अर्जुन राम कुकणा, डांडूसर सरपंच राम रतन गोदारा, विशाल सिंह बेनीवाल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि लेगा, पन्नाराम उदासर, हरि राम गोदारा छात्रसंघ अध्यक्ष डूंगर कॉलेज, कृष्ण कुमार गोदारा पूर्व अध्यक्ष डूंगर कॉलेज, महेंद्र गोदारा सरपंच राजेरा, भोमाराम गोदारा सरपंच मालासर, उदयरामसर सरपंच हेमंत यादव, पंचायत समिति सदस्य शेरूशाह, कांग्रेस पार्टी के लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लुणकरनसर विधानसभा प्रभारी राजा राम जांगू, रामदयाल गोदारा सरपंच रिडमल सर, महाजन के सरपंच अजमल शेख, लूणकरणसर के सरपंच गणेशा राम मेघवाल, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी, रोझां के सरपंच महेश रोझ, पंचायत समिति सदस्य मदन गोदारा, पूर्व सरपंच रामसर शिव कसवा, क्रय विक्रय सोसायटी के निदेशक बद्री राम बेनीवाल, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सारस्वत, बामनवाली सरपंच उमाशंकर सोनी, शंकर सारस्वत, भंवर लाल सारस्वत, पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा, बृजलाल लेघा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं गणमान्य जनों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular