Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingआईसीयू सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए जारी होगी मानक गाइडलाइन, सुझाव के...

आईसीयू सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए जारी होगी मानक गाइडलाइन, सुझाव के लिए हुई बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के अस्पतालों में इंटेंसिव केयर यूनिट्स सेवाएं अब और सुदृढ़ होंगी, ताकि गंभीर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें तथा आपात स्थितियों में भी चिकित्सा प्रबंधन और बेहतर तरीके से किया जा सके। इसके लिए एक मानक गाइडलाइन तैयार की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में गाइडलाइन को लेकर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई और सुझाव प्राप्त किए गए।

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि आईसीयू सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आईसीयू प्रभारियों से सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के आधार पर दिशा-निर्देश तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजे जाएंगे, जिनके आधार पर मानक गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आईसीयू में संक्रमण रोकथाम, गंभीर रोगियों की उचित देखभाल, प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता, मॉनिटरिंग में सुधार, ऑर्गन सपोर्ट तकनीक, तत्काल उपचार उपलब्धता हेतु कैपेसिटी बढ़ाने सहित विभिन्न सेवाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मरीज की मॉनिटरिंग हेतु मल्टीपैरा मॉनिटर, ऑक्सीजन, सक्शन सुविधा, आईवी पम्प्स के साथ ही आपातकालीन उपकरणों जैसे वेंटीलेटर्स, डीफ्रिबलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन डॉ. नरोत्तम शर्मा, एसएमएस अस्पताल के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, तकनीकी समिति के सदस्य, परियोजना निदेशक, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के क्रिटिकल केयर प्रभारी चिकित्सक, आईएमए के प्रतिनिधि एवं निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!