Thursday, June 25, 2026
Hometrendingगोपेश्‍वर बस्‍ती में श्रीमद्भागवत कथा : राजा परीक्षित और शुकदेव संवाद की...

गोपेश्‍वर बस्‍ती में श्रीमद्भागवत कथा : राजा परीक्षित और शुकदेव संवाद की हुई मार्मिक व्याख्या, नंदोत्‍सव बुधवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के पास भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तृतीय दिवस पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु कथा रसपान करने पहुँच रहे हैं।

प्रख्यात कथा वाचक पंडित विजेंद्र व्यास ने राजा परीक्षित और महर्षि शुकदेव के मध्य हुए दिव्य संवाद की अत्यंत मार्मिक और प्रभावी व्याख्या की। उन्होंने विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जीवन की नश्वरता और मुक्ति के मार्ग को समझाया। उन्‍होंने कहा कि “भागवत कथा केवल श्रवण की वस्तु नहीं, बल्कि इसे जीवन में उतारने से ही परम कल्याण संभव है। राजा परीक्षित की तरह जब जीव में मुक्ति की छटपटाहट होती है, तब भगवान स्वयं शुकदेव जैसे गुरु के रूप में मार्गदर्शन करने आते हैं।” सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी किशन लाल, विशन लाल, सत्यनारायण, प्रेम शंकर एवं महेश कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित की जा रही इस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में बनावत पुरोहित परिवार का विशेष और सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

ट्रस्ट के सेवादारों ने बताया कि कथा के चतुर्थ दिवस बुधवार को कथा प्रसंग के दौरान भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव) का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भगवान के प्राकट्य की झांकी सजाई जाएगी, बधाई गीत गाए जाएंगे और खिलौने व माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस दिव्य प्रसंग का साक्षी बनने और पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!