Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदिनदहाड़े चल रहा था “खेल”, पुलिस ने पांच जनों को दबोचा

दिनदहाड़े चल रहा था “खेल”, पुलिस ने पांच जनों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

देशनोक abhayindia.com देशनोक पुलिस जुआरियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। रविवार देर शाम देशनोक थाने के उप सहायक निरीक्षक रणजीत सिंह ने मय जाप्ता दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक CHC व बालिका विद्यालय के पास पाबू खेजड़े पर लगातार जुए की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। यहां पर लम्बे समय से दिनदहाड़े जुआ चलता है। देशनोक पुलिस इससे पूर्व भी यहां दो बार कार्यवाही कर चुकी है। आज पुलिस ने सुखदेव भार्गव, पप्पू नायक, जुगत दान, मदनलाल मेघवाल व  सुशील हरिजन को दबिश देकर ताश के पतों पर दांव लगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास नगद 6270 रुपए व ताश बरामद किए है।

रिपोर्ट- लक्ष्मी कांत शर्मा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!