Monday, April 29, 2024
Hometrendingखेल: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कल से, 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम...

खेल: राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कल से, 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com  राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर की ओर से बैंक ऑफ बडौदा के सहयोग से बीओबी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 फरवरी से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

इसको लेकर तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि करीब 20 जिलों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रिकर्व व कंपाउंड कि राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे सुबह 9:00 बजे प्रतियोगिता के मुकाबले डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शुरू होंगे।

वहीं 11:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कलेक्टर नमित मेहता, बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर योगेश यादव, डीवाईएसपी अर्जुन अवार्ड विजेता रजत चौहान, सिंथेसिस इंस्टिट्यूट के जेठमल सुथार, खंडेलवाल मिष्ठान भंडार के योगेश रावत, राजस्थान तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, व्यवसायी देवकिशन चांडक करेंगे।

19 से 21 फरवरी तक चलने वाली राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहले दिन सीनियर पुरुष व महिला वर्ग के रिकर्व व कंपाउंड इवेंट खेले जाएंगे। जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के सचिव शक्ति रतन रंगा ने बताया कि सभी खिलाड़ी आज बीकानेर पहुंच गए हैं जिला कलेक्टर प्रशासन की अनुमति के माध्यम से कोरोना को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के मैदान संयोजक मारकंडे पुरोहित ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular