Saturday, April 27, 2024
Hometrendingखेल : राजस्थान ऑनलाईन स्टेट शतंरज प्रतियोगिता, पुरुष वर्ग मेें आयुष...

खेल : राजस्थान ऑनलाईन स्टेट शतंरज प्रतियोगिता, पुरुष वर्ग मेें आयुष भोजक, बालिका वर्ग मे देविका शर्मा विजयी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान ऑनलाईन स्टेट शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमे 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में आयुष भोजक ने 6.5 अंक बनाते हुए अविजित रह कर प्रतियोगिता जीती। वहीं यश बराडिया ने भी 6.5 अंक बनाए लेकिन शतरंज की बुकॉज पद्धति के अनुसार उन्हे द्वितीय स्थान पर रह कर संतोष करना पडा। अर्नव गुप्ता ने 6 अंक बना कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तक्ष शर्मा 6 अंक के साथ चौथे, भव्य गुप्ता 6 अंक के साथ पांचवे व गौवरान्ष शर्मा 5.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।

पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 101 बाल खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सात चक्रों में खेली गई। राजस्थान शतरंज के इतिहास में कोविड महामारी के कारण यह पहला अवसर है कि प्रतियोगिता को ऑनलाईन आधार पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नरेन्द्र श्रीमाली, शेरसिंह, चन्दरजीत राजावत ने मुख्य भागीदारी निभाई।

वहीं 12 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग में देविका शर्मा ने 6 अंक बनाते हुए प्रतियोगिता जीती जबकि वाची अग्रवाल 5.5 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही एवं कृषा जोधावत ने 5.5 बनाए लेकिन उन्हें भी शतरंज की बुकॉज पद्धति के अनुसार तृतीय स्थान पर संतोष करना पडा। शिविका ने 5 अंकों के साथ चतुर्थ, अदविका ने 5 अंकों के साथ पांचवां, मैत्री सिंह ने 5 छठा तथा यशस्वी जैन ने भी 5 अंक बना कर सांतवा स्थान प्राप्त किया।

शुक्रवार को 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बाल खिलाडियों की ओपन एंव बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का भी ऑनलाईन आयोजन होगी। इसमें खास यह रहेगा कि छोटे-छोटे बच्चों को शतरंज की बिसात पर दिमागी घोड़े दौड़ाने का अवसर मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular