Hometrendingखेल: बीओबी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 फरवरी से, पोस्टर का हुआ...

खेल: बीओबी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 फरवरी से, पोस्टर का हुआ विमोचन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर व बैंक ऑफ बड़ौदा बीकानेर की ओर से 19 से 21 फरवरी तक बीकानेर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में राजस्थान के 400 से अधिक तीरंदाज भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपने अपने जिले से हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि करीब 25 से अधिक जिला व राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आएंगे।

पोस्टर का विमोचन…

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण आज हुआ। समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर योगेश यादव ने कहा कि कॉरपोरेट्स कंपनियां खेल व खिलाडयि़ों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रही है और आने वाले समय में बीकानेर में कई खेलों को आगे लाने का प्रयास लगातार करते रहेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर जयशंकर सोनगरा ने कहा कि बीकानेर में इस तरीके के आयोजन होने से जिले में खेलों का विकास होता रहता है राजस्थान तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular