Hometrendingएक और कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने की अटकलें हुई तेज, फडणवीस...

एक और कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने की अटकलें हुई तेज, फडणवीस से मुलाकात के बाद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद एक और बड़े नेता पार्टी से किनारा ले सकते हैं। ये नेता महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि चव्हाण ने दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से गणेश दर्शन के लिए मुलाकात की थी। इसके बाद से चव्‍हाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि खुद चव्‍हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को निराधार करार दिया है। चव्‍हाण ने कहा कि मैं आशीष कुलकर्णी के यहां गणेश दर्शन के लिए गया था तब उपमुख्यमंत्री फडणवीस भी पहुंचे थे। अनेक अतिथियों की उपस्थिति में हमारी सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। ऐसे में समय से पहले इस तरह के अनुमान लगाना गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि वो कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा का भी हिस्सा बनेंगे।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से अशोक चव्हाण के भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। उन्होंने महाविकस आघाडी के बहुमत टेस्ट से भी दूरी बना ली थी। अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं। वो 2008 से 2010 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular