बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पीडियाट्रिक्स सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम “गर्भाशय ग्रीवा कैंसर – बच्चेदानी के मुँह का कैंसर” विषय पर एक विशेष डॉक्टर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन गंगा महल होटल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और किशोरियों में एचपीवी टीके के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कैंसर की रोकथाम के लिए चिकित्सकों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. महेश शर्मा ने एचपीवी टीके के नवीनतम अपडेट्स पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. देवेंद्र चौधरी, संयुक्त निदेशक ने कैंसर रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. शंकर लाल जाखड़ ने उपस्थित गणमान्य चिकित्सकों के सभी प्रश्नों का स्पष्ट और वैज्ञानिक उत्तर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. नवल ने किया। डॉ. रुचि सक्सेना की सक्रिय सहभागिता भी सराहनीय रही।
इस अवसर पर बीकानेर पीडियाट्रिक्स सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप बिठू, डॉ. ओ.पी. चाहर, डॉ. अनिल धुस्सा, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, डॉ. हरमीत, डॉ. गुरजीत कौर, डॉ. जिया, डॉ. सारिका स्वामी, डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. कुशाल तंवर, डॉ. राहुल सहित अनेक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एमएसडी से कमल तथा शांति लाल एवं गंगा महल होटल की टीम के सहयोग की सराहना की गई।
कार्यक्रम के संयोजक नवजात, शिशु एवं किशोर स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि “एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम की आधारशिला है। माता-पिता और किशोरियों की सही काउंसलिंग से हम एक ‘गर्भाशय ग्रीवा कैंसर मुक्त भविष्य’ की ओर बढ़ सकते हैं।” कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने मिलकर समाज में जागरूकता फैलाने और हर लड़की को टीकाकरण का लाभ दिलाने का संकल्प लिया।













