Friday, June 19, 2026
Hometrending‘एक जिला-एक उत्पाद’ नीति के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर शुक्रवार को

‘एक जिला-एक उत्पाद’ नीति के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर शुक्रवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ नीति के तहत बीकानेरी नमकीन का चयन किया गया है। योजना के अन्तर्गत एक जिला-एक उत्पाद से संबंधित नवीन सूक्ष्म एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न लाभ देय हैं। इनमें मार्जिन मनी अनुदान, स्टॉल रेंट अनुदान, आईपीआर, ई-कॉमर्स प्लेटफोर्म फीस पुर्नभरण सहायता, उन्नत प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर अधिग्रहण के लिए सहायता आदि देय होंगे। इसके लिए अपनी ओडीओपी इकाई का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजनान्तर्गत जिले से बीकानेरी नमकीन की निर्माता इकाईयों का रजिस्ट्रेशन ओडीओपी आईडी के माध्यम से ओडीओपी पोर्टल पर किए जाने के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में 2 मई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीकानेरी नमकीन की इकाईयों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक की फोटो, संबंधित उत्पाद की फोटो, उद्यम रजिस्ट्रेशन, जनआधार एवं वर्तमान सेल बिल आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में भाग ले सकेगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!