Friday, May 15, 2026
Hometrendingसोनिया गांधी आएंगी राजस्‍थान, दौरे को लेकर टीएडी मंत्री ने बैणेश्वर धाम...

सोनिया गांधी आएंगी राजस्‍थान, दौरे को लेकर टीएडी मंत्री ने बैणेश्वर धाम का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने मंगलवार को बैणेश्वर धाम पर 16 मई को सोनिया गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस मौके पर कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, जनप्रतिनिधिगण, सरपंच व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

टीएडी मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बैणेश्वर धाम पर बनाये गये हाईलेवल पुल के उद्घाटन का कार्यक्रम है जहां सभा को सम्बोधित किया जाएगा। इस अवसर पर टीएडी मंत्री ने सभास्थल, हेलीपेड व अन्य कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियों को गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!