Hometrending...तो इसलिए हो रही बिजली बाधित

…तो इसलिए हो रही बिजली बाधित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भीषण गर्मी के दौर में एक ओर जहां रखरखाव करने के लिए दो से तीन घंटे तक रोजाना बीकानेर में बिजली बाधित रहती है। वहीं दूसरी ओर से विद्युत प्रसारण निगम के 220  केवी जीएसएस से महज दो ट्रांसफार्मरों पर ही पूरे शहर और ग्रामीण के कुछ एक क्षेत्रों का विद्युत लोड है।

खराब है ट्रांसफार्मर

जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी एवं मजदूूर संघ के प्रदेश महामंत्री रामकुमार व्यास ने रोष जताते हुए कहा है कि एक तरफ बार-बार हो रही बिजली कटौती, ट्रिपिंग से लोग बेहाल है, दूसरी ओर 220 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) पर 132/33 केवी के फीडऱ पर तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए है उसमें से एक ट्रांसफार्मर जो 25 एमवीए का है, जो बीते कई माह से खराब चल रहा है।

‘दीये तले अंधेरा…

विद्युत श्रमिक नेता ने बताया कि विभागीय स्तर पर उदासीनता बरती जा रही है। यह हालात तब है जब ऊर्जा मंत्री का यह गृह जिला है। ऐसे में  दीये तले अंधेरा वाली कहावत यहां साकार हो रही है। बिजली श्रमिक नेता रामकुमार व्यस ने संगठन के माध्यम से ऊर्जा मंत्री से निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की मांग उठाई है।

बीकानेर में 17 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

बीकानेरabhayindia.com  बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड की ओर से विद्युत उपकरणों के रखरखाव के चलते सुबह 7 से 11 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

इस दौरान रंगा कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, बंगला नगर, विवेकनाथ बागेची के सामने वाली गली, रंगोलाई महादेव मंदिर के पास, हरिजन बस्ती के सामने वाली गली, आशीर्वाद नर्सिग होम के पास, नत्थूसर बास आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!