Friday, May 15, 2026
Hometrending...इसलिए बीकानेर में जुटेंगे 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

…इसलिए बीकानेर में जुटेंगे 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता दिनांक २४ व २५ फरवरी को बीकानेर में आयोजित होगी। इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड की स्पर्धा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के करीब २५० खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में २० से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन से जुड़े अनिल जोशी ने बताया कि जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर की देख-रेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को मीटिंग रखी गई। इसमें विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मैदान संयोजक गणेश लाल व्यास को बनाया गया है।

पुष्करणा सावा : शादी करने वाले परिवारों को मिलेंगी नए नोटों की गड्डियां, टंकियां भी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!